April 24, 2026
Screenshot_2026-01-13-19-24-14-61

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में हुई पप्पू वर्मा की मौत का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। एक गोदाम में घुसने पर तीन युवकों ने उसे चोरी के शव में डंडे से पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर ढाल के पास एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। दीपक इंटस्टीज के पास सड़क किनारे व्यक्ति का शव नग्न हालत में मिला। जिसकी पहचान मूलरूप से ग्राम मर्थुवा, सरैय्या, थाना महाराजा गंज, उत्तरप्रदेश व हाल आजादनगर वार्ड तीन निवासी 42 वर्षीय पप्पू वर्मा पुत्र फतेह बहादुर वर्मा के रूप में हुई। मृतक की आंख में चोट के निशान व बाये कंधे और दाहिने हाथ में चोट-रगड़ के निशान थे। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानकर जांच शुरू की। आसपास के फुटेज खंगाले। जिसमें तीन युवक दिखे। पुलिस ने तीनों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रविवार की रात पप्पू गोदाम में घुसा। जहां फोम की मैट पड़ी थी। चोरी के शव में उन्होंने बास के डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। इधर, इस मामले में सोमवार की देर शाम मृतक के दामाद पवन कुमार ने तहरीर साैंपी। पुलिस ने मूलरूप से ग्राम डौमेला, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी व हाल हनुमान ढाल, शिमला बहादुर, ट्रांजिट कैंप निवासी योगेश पांडे, ग्राम सैमरी, थाना कछुवा बाजार, मिर्जापुर व हाल हनुमान ढाल, शिमला बहादुर, ट्रांजिट कैंप निवासी सुजीत सरोज व ग्राम माधो सिंह, थाना औराई, मिर्जापुर व हाल हनुमान ढाल, शिमला बहादुर, ट्रांजिट कैंप निवासी अबू तालीब को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *