April 23, 2026
IMG-20260115-WA0240

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित आवास विकास मोड़ पर कुमायूं वैश्य महासभा के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में पदाधिकारियों ने खिचड़ी का स्टाल लगाकर सेंकड़ों की संख्या में सर्द भरे मौसम में लोगों को चटनी और अचार के साथ खिचड़ी का वितरण किया। खिचड़ी कार्यक्रम का शुभारंभ पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रतिष्ठित उद्योगपति देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने खिचड़ी बांटते हुए किया। हिंदुओं के विशेष पर्व तथा उत्तरायणी के प्रतीक मकर संक्रान्ति पर मौजूद अतिथियों ने एक दूसरे की सुख-समृद्धि और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भगवान सूर्य से कामना की। साथ ही कुमायूं वैश्य महासभा अध्यक्ष एमपी गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री संजय अग्रवाल, कुमायूं वैश्य महासभा पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, शेष कुमार सितारा, सुरेश चंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष केसी बंसल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, बीके गुप्ता, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल, कुमायूं वैश्य महासभा सचिव कपिल अग्रवाल, युवा अध्यक्ष प्रांशु बंसल, विश्नोई सभा संरक्षक भीम सिंह विश्नोई, योगेश विश्नोई, नवनीत कुमार, सौरभ गुप्ता, शंभुनाथ अग्रवाल, जीके अग्रवाल, राजीव अरोरा, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, पुष्कर बिष्ट, पीके जैन, अनुज बंसल, महिला अध्यक्षा मोनिका गुप्ता, रितु, सृष्टि आहुजा बंसल, सुरभि बंसल, माधवी समेत पदाधिकारी एवं अतिथि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *