काशीपुर। कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने केंद्र सरकार पर अमेरिका के दबाव में झुकने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी। ग्राम पैगा में पूर्व प्रधान अरविंद सिंह के आवास पर एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार देश हित को पीछे रखकर अमेरिका जैसे देशों के सामने झुकती नजर आ रही है। इससे देश की संप्रभुता और आत्मसम्मान पर भी प्रश्न चिह्न खड़ा हो रहा है। प्रदेश की सरकार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ता जा रहा है। जिन नीतियों को राष्ट्रीय हित के नाम पर लागू किया जा रहा है। वह वास्तव में कुछ गिने चुने कॉर्पोरेट घरानों के हितों को साधने की कोशिश है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संघर्ष तभी सफल होगा जब हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाएगा। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, जाट महासभा युवा विंग के अध्यक्ष गौरव चौधरी, सारिम सैफी, राकेश यादव, सतपाल, जसवंत सिंह व अख्तर अली आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
