काशीपुर। ईद और इफ्तारी का सामान लेने पैदल जा रहे एक मजदूर की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर मौत हो जाने से ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा है। कुंडा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरवरखेड़ा निवासी 42 वर्षीय शकील पुत्र शफीक खान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार शाम मजदूरी से घर लौटने के बाद वह ईद का सामान लेने पास की दुकान की ओर पैदल जा रहे थे कि सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक द्वारा टक्कर मार दिए जाने से वह गंभीर घायल हो गए। नजदीकी स्थित निजी अस्पताल ले जाने पर दौराने उपचार उनकी मौत हो गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
