काशीपुर। काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे के निर्माण की मांग को लेकर आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे के क्षतिग्रस्त होने पर अपना रोष व्यक्त करते हुए इसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे लगभग 30 किमी की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। जिम कॉर्बेट पार्क से जोड़ने वाली यह सड़क सरकार के विकास की पोल खोलती है। दुर्घटनाओं का सबक बन चुकी यह सड़क सरकार का मुंह चिढ़ाती है, लेकिन भाजपा सरकार काशीपुर के विकास की उपेक्षा कर रही हैं। वहीं एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर झूठा ढिंढोरा पीट रही है। इसका नमूना काशीपुर से रामनगर जाने वाली नेशनल हाईवे की सड़क है। अगर सरकार ने इसका शीघ्र निर्माण नहीं किया तो कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि काशीपुर की उपेक्षा सहन नहीं की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, विमल गुड़िया, ब्रह्मपाल, सरित चतुर्वेदी, अरुण चौहान व सुभाष पाल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि काशीपुर के विकास के लिए सरकार ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है और भाजपा के नेता काशीपुर-रामनगर नेशनल हाईवे की टूटी सड़क पर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। इस अवसर पर अर्पित मेहरोत्रा, विनोद होंडा, चंद्रभूषण डोभाल, संतोष मेहरोत्रा, जितेंद्र सरस्वती, प्रदीप जोशी, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट,संजीव शर्मा, हनीफ अंसारी, अनीस अंसारी, परम सिंधु , राकेश यादव, इंदर सिंह एडवोकेट, गौरव चौधरी, सारिम सैफी, रंजना गुप्ता, राकेश भगत, जगदीश पाल, अमित रावत, विजय घड़ियाल, रवि पपनै, इलियास महागीर, शादान इकबाल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
