April 24, 2026
IMG_20260217_201350

जसपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार उत्तराखंड में चहुंमुखी विकास और जनकल्याण के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सत्ता पर काबिज होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए यह बात कही। धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का स्वागत करते हुए डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि इससे राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने संतुलित मंत्रिमंडल के लिए मुख्यमंत्री धामी और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया, साथ ही सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी की पूरी कैबिनेट 2027 में उत्तराखंड में फिर से परचम लहराने को तैयार है।‌ मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को नकारात्मक और हताशा भरा बताते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस में मंत्री अथवा दायित्व स्टेटस सिंबल बन जाता है, लेकिन भाजपा का मिशन सेवा है और इसी ध्येय के साथ हर कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा जाता है। उन्होंने कहा कि आज जब प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन व निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, तब कांग्रेस के नेता बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता तनिक भी भ्रमित होने वाली नहीं है। जनता को भाजपा पर पूरा विश्वास है और वह पूरी तरह भाजपा के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *