काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा के 4 साल के कार्यकाल को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय प्रबंधन पर सरकार पूरी तरह नाकाम है और जवाब देही से बचने का काम कर रही है। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पलायन की समस्या पर नीति न बनाना इसकी नाकामी है। प्रदेश में बेरोजगारी के कारण युवा पलायन को मजबूर है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल स्थिति में है। प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है। अलका पाल ने कहा कि प्रदेश का युवा पलायन को मजबूर है जबकि शिक्षा विभाग और पुलिस महकमें में हजारों पद रिक्त पड़े हैं। सरकारी अस्पताल केवल रेफरल केंद्र बन कर रह गए हैं। सरकार के पास पलायन रोकने के लिए 4 सालों में कोई भी नीति नहीं है। लचर कानून व्यवस्था को सुधारने का भी कोई भी उपाय भाजपा सरकार के पास नहीं है। अलका पाल ने कहा कि भ्रष्टाचारियों और खनन माफियाओ पर खामोशी सरकार की पोल खोल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विस्तृत श्वेत पत्र जारी कर जवाब दे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
