काशीपुर। चाय की फेरी लगाने वाले एक दुकानदार ने नगर निगम के तहबाजारी ठेकेदार पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ित ने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बांसियोंवाला मंदिर रोड निवासी अरविंद सक्सेना ने एमएनए को सौंपे पत्र में बताया कि वह खड़कपुर देवीपुरा में चाय की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पूर्व में नगर निगम की पर्ची 50 रुपये की कटती थी, जबकि अब ठेकेदार 150 रुपये की पर्ची काट रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि 150 रुपये देने से मना करने पर ठेकेदार गाली-गलौज करता है और चाय न बेचने देने की धमकी देता है। पीड़ित दुकानदार ने ठेकेदार को 50 रुपये की निर्धारित पर्ची काटने के निर्देश देने की मांग की है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
