काशीपुर। पुरानी अनाज मंडी के समीप पटेलनगर मोड़ स्थित अवैध टैक्सी स्टैंड पर एआरटीओ द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के दौरान कई चालक वाहनों को मौके से लेकर फरार हो गये। एआरटीओ ने मौके पर मौजूद टैक्सी चालकों का मोबाइल नंबर लेकर अराजकता फैलाने पर टैक्सी परमिट निरस्त करने की चेतावनी दी। वृहस्पतिवार शाम एआरटीओ प्रर्वतन संदीप वर्मा ने पुरानी अनाज मंडी के समीप पटेलनगर मोड़ पर संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड पर छापा मारा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। एएआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि कथित टैक्सी स्टैंड पर चालकों द्वारा अरााजकता फैलाने, गाली-गलौज करने की शिकायत मिली थीं। इस पर यह कार्रवाई की गई। बताया कि मौके पर मौजूद सभी टैक्सी चालकों के मोबाइल नंबर लिए गए हैं। साथ ही अराजकता फैलाने पर टैक्सी परमिट निरस्त करने की चेतावनी दी गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
