बाजपुर। एक मजदूर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर डाली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम जोगीपुरा बाजपुर निवासी 35 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र महिपाल सिंह स्थानीय चीनी मिल में श्रमिक थे और मिल परिसर स्थित आवास में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। आज उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते अपने आवास के कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
