काशीपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलकार सिंह ने कहा कि ग्रीष्मकालीन धान पर एनजीटी के द्वारा लगाई गई रोक को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और किसानों के आग्रह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा धान को लगाने पर लगी रोक हटाकर किसान हित में बहुत बड़ा कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना था कि किसानों की आय दोगुनी की जानी है। उसी की तरफ मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा एक और पहल की गई जिससे ग्रीष्मकालीन धान पर लगी रोक को हटाकर किसान हित में उनके द्वारा बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है, जो कि बेहद सराहनीय है। उत्तराखंड के सभी किसान बंधुओं की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बलकार सिंह ने कहा कि किसान बंधुओं को विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री धामी किसान हित में ऐसे ही ऐतिहासिक फैसला लेते हुए किसानों को लाभान्वित करते रहेंगे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
