April 23, 2026
IMG-20260330-WA0125

काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि रामनगर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अधूरे पड़े ओवर ब्रिज का शीघ्र निर्माण न होने पर कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से भी अधिक समय से रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण अधूरा होने से जहां यातायात में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आम जनता को भी भारी असुविधा हो रही है। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर इस विषय में अवगत कराया है। साथ ही उप जिलाधिकारी से वार्ता कर ओवर ब्रिज की निर्माणाधीन कार्यदायी संस्था एनएच और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इसके शीघ्र निर्माण की मांग की है। अलका पाल ने कहा कि काशीपुर में लंबे समय से भाजपा के विधायक, सांसद एवं मेयर निर्वाचित हैं। बावजूद इसके वर्षों से अधूरे पड़े ओवरब्रिज की किसी को भी सुध नहीं है। अलका पाल ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस विकास की अनदेखी सहन नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *