April 23, 2026
IMG_20260404_110247

                    काशीपुर। म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर की ओर से बाजपुर रोड स्थित महिमा रिजॉर्ट में “एक सुरीली शाम-गीत संगीत के नाम” का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम महापौर दीपक बाली और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। संस्था की गायिका गौरी शर्मा ने “सत्यम शिवम सुंदरम” गीत गाकर समां बांध दिया। महापौर दीपक बाली ने “रिमझिम गिरे सावन” गीत गाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। संस्था के संस्थापक रिजवान एहसन ने “तुम भी चलो हम भी चलें” गीत गाकर उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में नई कार्यकारणी का सम्मान और अभिवादन किया गया। संस्था के संस्थापक रिजवान एहसन ने कहा, “म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर को शुरू करने का मेरा उद्देश्य था कि शहर के संगीत प्रेमियों को एक मंच मिले, जहां वे अपने पसंदीदा गीतों का आनंद ले सकें। आज इस क्लब ने एक नई ऊंचाई हासिल की है और मैं इसके लिए सभी का आभारी हूं।”
संस्था के संरक्षक मंडल सदस्य श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा, “म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर एक ऐसा मंच है जो संगीत प्रेमियों को एक साथ लाता है। हमारा उद्देश्य संगीत को बढ़ावा देना और कलाकारों को प्रोत्साहित करना है।” डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा “यह कार्यक्रम न केवल संगीत का उत्सव है, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जब हम सभी एक साथ आकर संगीत की शक्ति को महसूस कर सकते हैं।” शम्मी सेठी ने कहा, “म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर ने हमेशा से ही संगीत के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। हम आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।”
संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ शर्मा ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर एक ऐसा मंच बने जहां संगीत प्रेमी एक साथ आकर अपने पसंदीदा गीतों का आनंद ले सकें।” सचिव मोहम्मद शाकिर सिद्दीकी, संगठन मंत्री मोहम्मद नफीस सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष देव शाह, उपाध्यक्ष अबरार खान, उप सचिव अमन वाली, मीडिया प्रभारी कुलदीप श्रीवास्तव आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अद्भुत प्रयास किये।
कार्यक्रम में ललित मोहन पंत, लक्षिका शर्मा, रोहिणी शाह, सुधा शर्मा, डॉ. जावेद असलम, राहुल शर्मा, शरद अरोड़ा आदि के गीतों पर दर्शक झूम उठे। मंच संचालन डॉ. शुभ्रा शर्मा एवं प्रियंका अग्रवाल ने बेहद खूबसूरती के साथ किया। देर रात तक जारी रहे कार्यक्रम में शहर की सैकड़ों गणमान्य हस्तियों ने शिरकत करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में सर्वेश यादव, ज्ञानी सुभाग सिंह, अजय कुमार चहल, इंतजार हुसैन, रोशनी बेगम, संदीप सहगल एडवोकेट, सीमा चौहान, वीना किशोर, पंकज टंडन, मनोज कौशिक, प्रमोद तोमर, सुरेश शर्मा जंगी, अजय शंकर कौशिक, प्रकाश खलूनिया, यथार्थ आत्रेय, संजय शर्मा एडवोकेट, अनिल कुमार शर्मा, सूरज शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, केवल कुमार एडवोकेट, अनिल कुमार, उमेश जोशी एडवोकेट, संजय रुहेला एडवोकेट, सनत पैगिया एडवोकेट, मंजू सक्सेना एडवोकेट, अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, आदेश गर्ग, श्रीमती साधना शर्मा, अलका गर्ग, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. अरुण पचौरी, डॉ. मनोज कुशवाहा, डॉ. हरीश पाटनी, तरुण वर्मा, डॉ. राजीव गुप्ता, इम्तियाज हुसैन, सरफराज हुसैन, श्रीमती शैल शर्मा, मनदीप सिंह सेठी, गुरप्रीत सिंह सेठी, नरेंद्र सिंह ग्रेवाल, सुशील मदान, राजीव अरोरा, सुशील अरोरा, पवन टिन्,नी अखिलेश कुमार सक्सेना, स्वतंत्र नवीन एडवोकेट, देशबंधु शर्मा, नीता पचौरी, दीप्ति सारस्वत, लवली सेठी, महिमा, जसलीन, रईस अहमद एडवोकेट, आकांक्षा सारस्वत, एडवोकेट हिमांशु भारद्वाज, एडवोकेट गौरव सक्सेना, श्रीमती मीनल भदवार, श्रीमती रुचि वर्मा, सर्वेश मिश्रा, संजय कचौरिया, नीलेश शुक्ला, मनोहर लाल अरोरा, गुरनाम सिंह, दिवेश जंगी, मनोज सक्सेना, सुशील सक्सेना, रियाज अख्तर, शकील अहमद खान, शुभम शर्मा व अनिल कुमार शर्मा (गौड़ सभा) आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *