June 8, 2026
IMG-20260406-WA0181

काशीपुर। नगर के मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री आर्य समाज मंदिर काशीपुर में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के निदेशानुसार विश्व शांति हेतु यज्ञ में आहुति दी गई। दुनिया भर में अमन, शांति, एवं सौहार्द बना रहे इस हेतु आर्य समाज के सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा अग्नि देव को आहुति अर्पण कर प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के मंत्री एडवोकेट मयंक गुप्ता, आर्य समाज काशीपुर के संरक्षक शिवचरण बिश्नोई, पूर्व प्रधान प्रेम प्रकाश गुप्ता, मंत्री संजय अग्रवाल, उप प्रधान अजय अग्रवाल, विजय कुमार शर्मा, अंबरीश गर्ग, सुरेश चंद तिवारी एवं विनोद मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *