April 23, 2026
IMG-20260410-WA0076

जसपुर। खटीमा में सीएसडी कैंटीन ख़ेतलसंडा में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने भी सहभागिता निभाई। उन्होंने मुख्यमंत्री के पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये। इसके उपरांत उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पटका पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें जसपुर क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। खटीमा से लौटे डॉ. यूनुस चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुनकर इनके शीघ्र निवारण को आश्वस्त किया है। डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में समूचे उत्तराखंड में विकास की बयार बह रही है। जसपुर में अपेक्षित विकास के लिए सीएम श्री धामी को अवगत कराया गया है। साथ ही कुछ अन्य प्रमुख विषयों पर उनसे वार्ता की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *