संभल (यूपी)। नखासा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब दो महिलाएं एक व्यक्ति के लिए मारपीट करने लगीं। एक महिला ने पत्नी होने का दावा किया और दूसरी महिला ने प्रेमिका होने की जानकारी दी। दोनों महिलाओं ने व्यक्ति को अपनी-अपनी ओर खींचा तो मारपीट हो गई। बीच-बचाव में व्यक्ति के कपड़े भी फट गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एक महिला ने बताया कि उसका निकाह 20 वर्ष पहले हुआ था। पांच बच्चे भी हैं। दूसरी महिला ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग पांच वर्ष से है। व्यक्ति पत्नी की तरह साथ रहा है और शादी करने का भरोसा भी दिया था। प्रेमिका ने कहा कि वह निकाह करेगी। दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट के बाद मामला थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों महिलाओं और व्यक्ति से पूछताछ की है। दोनों महिलाएं व्यक्ति को छोड़ने को तैयार नहीं है। पत्नी का कहना है कि उसका पति प्रेमिका से शादी कर लेगा तो बच्चों का ख्याल कौन रखेगा। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जो आरोप हैं उस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
