May 2, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को मात्र 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की गई है। मंगलवार को खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक महिला द्वारा अपने 15 वर्षीय बालक के घर से बिना बताए कहीं चले जाने के संबंध में सूचना दिए जाने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई रवि कुमार सैनी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 10 घंटों के भीतर गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। शिकायतकर्ता द्वारा पुलिसिया कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *