May 4, 2026
Screenshot_2026-05-04-13-34-16-36

देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल पत्र भाजपा और विधायक अरविंद पांडेय, दोनों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक पांडेय से बात की है। उधर, आज विधायक अरविंद पांडेय मीडिया के सामने आए। कांग्रेस की ओर से विधायक पांडेय के कथित पत्र को लेकर मामला उठा है। वह प्रदेश भाजपा के साथ- साथ विधायक पांडेय के लिए भी मुसीबत बन गया है। पार्टी विधायक पांडेय से स्पष्ट कराना चाहती है कि यह पत्र उनका है या नहीं है? अगर यह पत्र उनका नहीं है, तो वह इसे स्पष्ट करें। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की विधायक अरविंद पांडेय से बात भी हुई। आज पत्रकार वार्ता कर विधायक पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल पत्र फर्जी है। उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा। विधायक पांडेय ने उनका पत्र होने की बात से इंकार करने के साथ ही उसे गलत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *