काशीपुर। उत्तराखंड कांग्रेस सचिव शिवम शर्मा ने चंपावत में सामने आए गंभीर घटनाक्रम और उसके बाद तेजी से बदलते घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे मामले ने प्रदेश की जनता को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहले पीड़ित पक्ष द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए और बाद में बयान बदलते नजर आए, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे संवेदनशील मामलों में सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है। शिवम शर्मा ने कहा कि यदि किसी प्रकार का दबाव, भय या राजनीतिक हस्तक्षेप इस मामले में हुआ है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। सरकार और प्रशासन का दायित्व केवल बयान देना नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाना होना चाहिए। शिवम शर्मा ने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय और पारदर्शी जांच कराई जाए ताकि सत्य जनता के सामने आ सके और किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय की इस लड़ाई में हमेशा पीड़ितों और सत्य के साथ खड़ी रहेगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
