काशीपुर। समर स्टडी हॉल विद्यालय में मातृ दिवस (मदर्स डे) का आयोजन शनिवार को बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। माताओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली सिंह द्वारा किया गया।
विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में माताओं के प्रेम एवं समर्पण का सम्मान करते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 3 से 6 तक के विद्यार्थियों तथा उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों की माताओं के लिए “फोटो फ्रेम गतिविधि” आयोजित की गई, जबकि कक्षा 5 एवं 6 की माताओं ने “फायर लेस कुकिंग गतिविधि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं।सभी प्रतिभागियों ने रचनात्मकता एवं उत्साह के साथ गतिविधियों में सहभागिता कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता माताओं को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की डायरेक्टर दीपाली सिंह ने सभी प्रतिभागी माताओं को शुभकामनाएँ देते हुए सम्मानित किया तथा साथ ही माताओं के त्याग , ममता व समर्पण की भावनाओं का सम्मान किया। ‘मातृ दिवस ” के इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री अनुज भाटिया ने कहा कि विद्यालय आने से पूर्व बच्चा मां की देखरेख में बड़ा होता है इसलिए वही जीवन की पहली शिक्षिका होती है और सभी माताओं को मातृ दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी तथा विजेता माताओं को गिफ्ट हैम्पर भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन पूनम अरोड़ा ने किया तथा इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, नेहा पंत, काजिम रिजवी, निधि गुप्ता, अजरा तबस्सुम, हिमानी पुरोहित आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का वातावरण प्रेम, सम्मान एवं मातृत्व के भावों से ओत-प्रोत रहा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-