काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। अब ऑपरेशन प्रहार के तहत पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश/निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एसके सिंह व क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेंद्र चौधरी द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। गठित पुलिस टीमों के द्वारा अलग-अलग वादों में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए पांच वारंटीयों को, जो काफी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे तथा जिनकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा उनके विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किये गये थे, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार वारंटियों में धारा 323/504/506 भादवि से संबंधित मंगल सिंह उर्फ मंगी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी काशीपुर, धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित शिव कुमार पुत्र छत्रपाल निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी काशीपुर, बूटा सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी काशीपुर, गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भट्टा कॉलोनी कोतवाली काशीपुर तथा धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित बाबू पुत्र हरपाल सिंह निवासी बंसल सीड्स के बराबर वाली गली शिव मंदिर के पास प्रतापपुर काशीपुर शामिल हैं।
वारंटियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह धोनी, कंचन पडलिया, संजय सिंह,
कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र शर्मा, नवीन खोलिया, नरेंद्र बोहरा व धीरज सिंह थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
