काशीपुर। नगर के मुख्य बाजार में बूरा बताशा गली स्थित प्रेमधाम देवालय के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्री हरिनाम संकीर्तन में पधारे कथा व्यास कृष्णदास सारंग नागर ने बुधवार देर शाम तक श्रीकृष्ण के वात्सल्य समेत विभिन्न प्रसंगों की कथा सुनाते हुए राधेश्याम राधेश्याम, श्यामा श्याम हरि संकीर्तन के साथ सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर राधा कृष्ण भक्तों को मंत्रमुग्ध कर उन्हें झूमने पर मजबूर किया। वहीं हरिनाम संकीर्तन के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। उधर आज वृहस्पतिवार को प्रेमधाम देवालय में कथा व्यास जी द्वारा हवन पूजन के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। तदोपरांत सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्तगणों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल, प्रांतीय उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष पीयूष नागलिया, महेंद्र लोहिया, विकास कुमार लोहिया, जीके अग्रवाल, विमल गुड़िया, अकुंर गुप्ता, योगेश अरोरा, राजेन्द्र वर्मा, प्रदीप ओझा, शिखर अग्रवाल, पूजा गुप्ता, नेहा गुप्ता, श्रेया गुप्ता, पूनम अग्रवाल, राजरानी अरोरा, मोनिका गुप्ता, रेनू अग्रवाल, प्रेमलता शर्मा, विमला अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, मधु गुप्ता, शुभ्रा शर्मा, शिखा अग्रवाल व सुषमा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
