काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर नाराजगी जताते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री से इस्तीफा की मांग की। अध्यक्ष अलका पाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से असफल है। बढ़ती गैस और पेट्रोल की कीमतें, किसानों के गन्ना भुगतान में देरी, यूरिया की कमी और बेरोजगारी, इस सरकार के शासनकाल में सीमा से पार हो चुकी है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम नियंत्रित करने में पूरी तरह से नाकाम है। जिसका असर देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, इंदर सिंह, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, एडवोकेट मनोज जोशी, एडवोकेट उमेश जोशी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट संदीप सहगल, सुभाष पाल, इंदूमान, अरुण चौहान, जितेंद्र सरस्वती, प्रदीप जोशी, विधु शेखर शर्मा, टीका सिंह सैनी, सुशील भटनागर, त्रिलोक सिंह अधिकारी, डॉ.करण सिंह पाल, मंसूर अली मंसूरी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बढ़े पेट्रोलियम दामों की निंदा की। इस अवसर महेंद्र बेदी, सुरेंद्र बाठला, विनोद होंडा, पार्षद अब्दुल कादिर, राशिद फारुकी, रामदेव शर्मा, शिवम शर्मा, गोपाल सैनी, जगदीश पाल, इलियास माहीगीर, शिवम उपाध्याय, घनानंद शर्मा, अजीता शर्मा, अनिल शर्मा, रियासत अली, राम किशोर सैनी, संजीव शर्मा, रंजना गुप्ता, सारिम सैफी, अकरम अली सैफी, जगदीश पनेरु, रवि ढींगरा, अक्षत मिड्ढा, हिमांशु गौरव, गौरव रस्तोगी, राकेश भगत, मंसूर मेफेयर, हरदेव सिंह हैरी, प्रदीप जोशी, इदरीश अंसारी, अजीता शर्मा, गुल्लू महागीर, रियासत अली, अफसर अली, महेंद्र बेदी, पंकज पंत, नजमी अंसारी, साबिर हुसैन, शाह आलम, मतलूब हुसैन, सरफराज पार्षद, शिवकुमार माली, शिवम जोशी, चौधरी, इरशाद, अज्जू खां, फिरोज हुसैन, सलमान सलमानी, अनीस अंसारी, विकल्प गुड़िया, विनोद होंडा, लवदीप, माजिद अली, सादिक हुसैन, अफसर अली, फैजान अंसारी, ओम शर्मा, फिरोज हुसैन, रामकिशोर सैनी, शाहरुख, शादाब इकबाल, अरविंद शर्मा, जसपाल सिंह, वसीम राजा, शिवम शर्मा, नवदीप सिंह, अब्दुल समद, शाहरुख हुसैन, जसदीप सिंह, अभिषेक कुमार, मोनू, नरेश पहलवान, अब्दुल समद, राजेश सौदा, नरेश पाल, अमित टांक, महेश वरदान, रोहित खत्री आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
