May 18, 2026
IMG-20260517-WA0243

काशीपुर। उत्तराखंड की प्रसिद्ध भगवान श्री विश्वनाथ एवं मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा के रविवार सायं काशीपुर पहुंचने पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. मुकेश मेहरोत्रा के बाजपुर रोड स्थित प्रतिष्ठान “मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज” पर मेहरोत्रा परिवार के साथ ही श्रद्धालुओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
डोली रथयात्रा के मुख्य पुरोहित उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने यात्रा के पौराणिक महत्व के बारे में बताया कि विशोन पर्वत में धर्मगुरुओं ने तपस्या की। उसके बाद स्वामी रामतीर्थ ने तपस्या की। उस स्थान से यह डोली चलती है। पिछले 26 वर्षों से हर साल यह डोली यात्रा चलती है। इस वर्ष 27 वीं यात्रा निकाली जा रही है। विश्व कल्याण, देव संस्कृति जीवित रखना, चार धाम के अलावा उत्तराखंड प्रदेश में अन्य शक्तिपीठों की पहचान कराना और उन्हें प्रचार के माध्यम से धाम बनाने के स्वरूप को तैयार करना इस यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड में अनेक ऐसे शक्तिपीठ हैं, जहां आम लोगों की आस्था जुड़ी हुई हैं, उनकी मदद से पूरी होती है। उन्होंने बताया कि यह डोली हर साल साढ़े दस हज़ार किलोमीटर की यात्रा करती है। 2200 देवालयों की परिक्रमा करते हुए हरिद्वार में स्नान करके विशोन पर्वत पर पहुंचकर यात्रा समाप्त होगी। इस वर्ष यह यात्रा 28 अप्रैल को हरिद्वार से शुरू होकर देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल से होते हुए ऊधम सिंह नगर जिले में पहुंची है। उन्होंने कहा आगामी 25 मई को गंगा दशहरा पर्व पर यह यात्रा विशोन पर्वत पर पहुंचकर यह यात्रा संपन्न होगी। करीब एक माह तक निकाली जाने वाली यह देवयात्रा काशीपुर से अपने अगले पड़ाव जसपुर होते हुए हरिद्वार के लिए रवाना हो गयी। स्वागत सत्कार के दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. मुकेश मेहरोत्रा की पत्नी श्रीमती वीना मेहरोत्रा, उनके पुत्र मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज के मालिक अर्पित मेहरोत्रा, पुत्रवधू श्रीमती नवदीप मेहरोत्रा के अतिरिक्त श्रीमती अलका पाल, लता शर्मा, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, अरुण चौहान, मुशर्रफ हुसैन, पंकज पंत, जितेन्द्र सरस्वती, रवि ढींगरा, अफसर अली, अरविंद शर्मा, इलियास माहिगीर, विकल्प गुड़िया, आशुतोष, मनोज जैन, चक्रेश जैन, राशिद फारुकी, राहुल रमनदीप कांबोज, सुभाष पाल, तरुण लोहनी, राजेंद्र पेंटर, त्रिलोक सिंह अधिकारी, इंदर सिंह एडवोकेट, पुनीत कपूर, ब्रजकिशोर सिंह, डॉ. रमेश कश्यप, विनोद मेहरोत्रा, अमित शर्मा, योगेश जोशी आदि तमाम श्रृद्धालु जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रभूषण डोभाल और विनोद शर्मा होंडा ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *