May 18, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर अफजलगढ़ क्षेत्रांतर्गत गांव मानियावाला के पास बनैली नदी के मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम भरतपुर कुंडा निवासी 38 वर्षीय प्रभाकरन पुत्र मल्लू रविवार को बाइक से कालागढ़ में रामगंगा नदी में नहाने गया था। दोपहर बाद बाइक से वह अपने घर लौट रहा था। अफजलगढ क्षेत्र में गांव मानियावाला स्थित बनैली नदी के पास तीव्र मोड़ होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। मौके पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने घायल प्रभाकरण को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक कुंडा चौराहा पर दुकान करता था। वह विवाहित था तथा उसका दो साल का बेटा है। परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *