काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए काशीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार देर सायं बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान हूटर लगे वाहनों, काले शीशे वाली कारों एवं रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी एवं सीज की कार्यवाही की गई। साथ ही स्पेक्ट्रम मॉल में छापामार कार्यवाही करते हुए बुद्ध स्पा सेंटर को नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीज किया गया।
एसएसआई कोतवाली नवीन बुधानी ने कहा कि कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
