May 20, 2026
IMG_20260519_185859

काशीपुर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर बाद यहां प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव सुरभि द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता जसपुर खुर्द स्थित एक रिसॉर्ट में जिला अध्यक्ष सारिम सैफी ने की। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष सारिम सैफी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और युवा साथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी अविनाश महल, महानगर अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संदीप सहगल, इंदु मान, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, अब्दुल कादिर, तौकीर अंसारी, सरफराज सैफी, हनीफ गुड्डू, राहुल रमनदीप कांबोज, लवदीप सिंह, अक्षित मिड्डा, साहिल राजा, अजहर कस्सार, अनीस अंसारी, रियासत सैफी व मौहम्मद कासिम आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *