काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काशीपुर भ्रमण के दौरान आज यहां जैतपुर घोसी में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर पहुंच कर बीती 15 मई को हुए स्व. सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने काशीपुर आईजीएल में अस्थायी हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, सीमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुकेश कुमार, राजेश कुमार, आशीष गुप्ता, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, श्रीमती मुक्ता सिंह, पार्षद वैशाली गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, प्रियंका अग्रवाल एडवोकेट, सुधा शर्मा, शक्ति प्रकाश अग्रवाल, अभिषेक गोयल, शशांक सिंह, तेजवीर सिंह चौहान, पंकज शर्मा पाती, आकाश गर्ग, गुरनाम सिंह गामा, बीडी कंडवाल, मनोज जग्गा, बिक्कर सिंह, लवीश अरोरा, निखिल सेतिया, सुखविंदर सिंह, रजत सिद्धू, मनोज मिश्रा, जगमोहन बंटी, अश्वनी छाबड़ा, मिथुन बेदी, डॉ. यूनुस चौधरी, रवि पाल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
