काशीपुर। टैक्स बार एसोसिएशन काशीपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने बाजपुर रोड स्थित गोविषाण हेरिटेज पर शपथ ग्रहण समारोह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत धूमधाम से किया।
इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2026-27 एवं 2027 -28 के लिए मयंक गुप्ता अध्यक्ष, विकास वर्मा उपाध्यक्ष, विवेक जैन सचिव, विकास अग्रवाल एवं वैभव जिंदल उपसचिव, त्रिलोक शर्मा कोषाध्यक्ष, महेश चंद्र शर्मा ऑडिटर व स्वतंत्र नवीन प्रचार मंत्री चुने गए हैं।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य हरीश नेगी व विशिष्ट सदस्य चंद्रशेखर जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। तत्पश्चात नई कार्यकारिणी द्वारा अपने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। नई कार्यकारिणी के द्वारा टैक्स बार के वरिष्ठतम व वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हर्षोल्लास से सम्मान किया गया, जिसमें अधिवक्ता केके अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, पूर्व राज्य कर अधिकारी गोपाल सिंह सैनी, सुभाष चंद्र अग्रवाल, राकेश जिंदल, नरेंद्र रस्तोगी, डीके सक्सेना, शरद बिश्नोई, पंकज अग्रवाल एवं काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिराज खुल्बे, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, सचिव यशवंत चौहान, उप सचिव अंकित चौधरी, बीसी नौटियाल, गौरव मल्होत्रा, राकेश प्रजापति एवं सम्मानित अतिथि काशीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आनंद रस्तोगी और पूर्व सचिव संदीप सहगल को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया।
उक्त समारोह में अधिवक्ता मुकेश सक्सेना, प्रमोद चौहान, पूर्व अध्यक्ष प्रशांत वर्मा, पूर्व सचिव कृष्ण कुमार अग्रवाल, अमन गुप्ता, अश्वनी सैनी, सौरव रस्तोगी, तुषार अरोरा, शाश्वत सहगल, अंकुर अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, नवनीत गोयल व अपूर्व चित्रांश आदि उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
