काशीपुर। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठनात्मक स्तर पर कमर कसनी आरंभ कर दी है। स्थानीय श्री गौड़ सभा में कांग्रेस पार्टी की महानगर/जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बूथ स्तर पर BLO-2 कार्यकर्ताओं की SIR जैसे विषय पर कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षण देने की कवायद आरंभ की।
कार्यशाला में अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि आगामी समय विधानसभा चुनाव का समय है। ऐसे में जरूरी है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सजग किया जाए। आज की कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के अंदर आगामी विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक स्तर पर तैयारी करना है।
वहीं, कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित रहे पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने बताया कि आज की कार्यशाला में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को SIR जैसे गंभीर विषय पर प्रशिक्षण देकर आगामी चुनावों के लिए तैयार करना है। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उधमसिंहनगर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि चुनाव के समय बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे में जरूरी है कि बूथ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए। पूरे जिले की विधानसभाओ में इस तरह के प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। कार्यशाला में एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, डॉ. दीपिका गुड़िया, इंदू मान, सरित चतुर्वेदी, ब्रह्मापाल, इंदर सेठी, जितेंद्र सरस्वती, अरुण चौहान, संदीप सहगल, सुभाष पाल, परम सिद्धू, अनीस अंसारी, एडवोकेट राजेश कुमार, पार्षद फिरोज अंसारी, अब्दुल समद, विनोद मेहरोत्रा, माजिद अली, मंसूर अली मंसूरी, पार्षद राशिद फारूकी, मौहम्मद आरिफ, शाह आलम, अब्दुल कादिर, जगदीश पाल, सुंदर पाल, प्रदीप जोशी, शिवम उपाध्याय, उमेश जोशी, इंदर सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र बाठला, रंजना गुप्ता, ओम शर्मा, महेंद्र बेदी इकबाल अदीब, हरदासी लाल, साबिर हुसैन, इलियास माहीगीर, टीका सिंह सैनी, गोपाल सिंह सैनी, हरिओम सक्सेना, कुलदीप सिंह एरी, रियासत हुसैन, वसीम राजा, मोहम्मद शहजाद, अनिल राज, नीरज कुमार, संजय बोहरा, शिवकुमार माली, संजीव शर्मा, सादिक हुसैन, अनिल कुमार शर्मा, नजमी अंसारी, पार्षद हुसैन जहां, तिलक राज शर्मा, जफर मुन्ना, मारूफ सैफी, मनोज अग्रवाल, राजू सिंह, रवि ढींगरा, मीनू गुप्ता, सत्येंद्र पाल, धीरेंद्र कुमार, पूजा शर्मा, रेखा पाल, पंडित रामदेव शर्मा, मोहम्मद यामीन, ओम शर्मा, यथार्थ गुड़िया, इफ्तिखार छोना आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
