काशीपुर। अप्रैल माह का वेतन और पांच वर्षों का पीएफ दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को कुंडेश्वरी स्थित विवि मेड कंपनी के श्रमिकों ने श्रम प्रवर्तन निरीक्षक का घेराव किया। निरीक्षक ने रुके हुए वेतन के संबंध में कंपनी के एचआर हेड से वार्ता की। उन्होंने एक दो दिन में रुके हुए वेतन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। कुंडेश्वरी स्थित विवि मेड कंपनी एनसीएलटी में चली गई है। जिस कारण कंपनी में उत्पादन ठप है। इस कारण कर्मियों की अप्रैल माह के वेतन का भुगतान भी नहीं हो सका है। और न ही उन्हें वर्ष 2021 से ईपीएफ की राशि का भुगतान हुआ है।रुके हुए वेतन की मांग को लेकर कंपनी के श्रमिक बुधवार को श्रम प्रवर्तन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने श्रम प्रवर्तन निरीक्षक बलराम सिंह तोमर का घेराव कर रुका हुआ वेतन और ईपीएफ का भुगतान कराने की मांग की। श्रम प्रवर्तन निरीक्षक तोमर ने रुके हुए वेतन के संबंध में कंपनी के एचआर हेड विनय पलित से वार्ता की। उन्होंने बताया कि कंपनी एनसीएलटी में चली गई है। ऐसे में वेतन का भुगतान भी एनसीएलटी की अनुमति से ही होता है। बताया कि वहां से वेतन निर्गत करने के आदेश हो चुके है। जल्द ही वेतन वितरण कर दिया जाएगा। घेराव करने वालों में मनोज खंडूरी, सिंहराज, मोनू, मुकेश शर्मा, पूरन नेगी, जितेंद्र सिंह आदि थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
