काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा एक वारंटी समेत तीन लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक के पास अवैध तमंचा और कारतूस, जबकि एक के पास 4.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस उपनिरीक्षक हेमचंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक गणेश पांडे तथा कांस्टेबल महेश राम के द्वारा चैकिंग के दौरान अलीगंज रोड पर फसियापुरा स्थित सरकारी स्कूल के निकट रेल पटरी के पास से रमेश सैनी पुत्र रामलाल सैनी निवासी बांसखेड़ी थाना आईटीआई, काशीपुर को 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेंद्र चौधरी द्वारा गठित टीम के उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत व उपनिरीक्षक दिनेश चंद, कांस्टेबल कांस्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार व सचिन कुमार ने चैकिंग के दौरान कब्रिस्तान स्थित शव विश्राम स्थल बांसफोडान काशीपुर से शकील पुत्र शमसुद्दीन निवासी थाना साबिक वार्ड नं.-22 कोतवाली काशीपुर 4.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार उसके विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। वहीं, उपनिरीक्षक हेमचंद तिवारी व कांस्टेबल महेश राम द्वारा काफी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे वारंटी राहुल कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी खड़कपुर देवीपुरा थाना आईटीआई, काशीपुर को गिरफ्तार किया गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
