शक्तिफार्म। तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ में फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव निर्मल नगर निवासी हर्षित साना (25) पुत्र हरेंद्र साना बृहस्पतिवार से घर से लापता था। परिजनों ने रिश्तेदारों सहित आस-पास के क्षेत्र में उसकी काफी खोजबीन भी की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। आज रविवार को पशुओं को चराने गए व्यक्ति ने गांव के समीप बैगुल नदी के किनारे सिडकुल फेस-टू में शव पेड़ से लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त हर्षित साना के रूप में कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार माह पहले हर्षित का विवाह हुआ था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह सिडकुल में काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके पिता हरेंद्र साना की गांव में ही दुकान है। वहीं, इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
