काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार को राजस्थान जैसे महत्वपूर्ण राज्य की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी के भीतर इसे उत्तराखंड में उनके सफल कार्यकाल, संगठन विस्तार और राष्ट्रीय अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतिफल माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अजय कुमार के कार्यकाल में उत्तराखंड भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बावजूद संगठन की कार्यप्रणाली प्रभावित नहीं हुई और पार्टी लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ती रही। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय नेतृत्व विशेष रूप से इस बात से प्रभावित रहा कि उत्तराखंड में संगठनात्मक अनुशासन कायम रहा और बड़े राजनीतिक विवादों से संगठन दूर रहा। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद, नियमित दुरस्त क्षेत्रों में प्रवास, कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन और राष्ट्रीय अभियानों का सफल क्रियान्वयन उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहे। राजस्थान की जिम्मेदारी मिलना केवल एक संगठनात्मक नियुक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड में अजय कुमार द्वारा खड़े किए गए मजबूत संगठन और सरकार के साथ समन्वय तथा सभी चुनावों में जीत को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय स्पष्ट संकेत देता है कि परिणाम देने वाले संगठनात्मक नेतृत्व को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारियां और बड़े अवसर मिलते हैं। उत्तराखंड में उनकी कार्यशैली और उपलब्धियों ने उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व के भरोसेमंद संगठनकर्ताओं की श्रेणी में स्थापित कर दिया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
