काशीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशीपुर बार एसोसिएशन के तत्वाधान में कचहरी प्रांगण में आज 80 पौधे रोपे गए। इस दौरान अपने संबोधन में एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि मानव जीवन के लिए शुद्ध पर्यावरण आवश्यक है। एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि आज हम अधिवक्तागण संकल्प ले कि हम दो-दो पौधे रोपेंगे। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव ने पौधरोपण करते हुए कहा कि वृक्ष हमे जीवन प्रदान करते हैं। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार ने भी पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप व श्रम न्यायाधीश रमा पांडे, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, तृतीय अपर सिविल जज सृष्टि बनियाल, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, रामकुमर चौहान एडवोकेट, सीपी बिष्ट एडवोकेट, कैलाश प्रजापति एडवोकेट, शुभम सिंघल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
