काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों, समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय द्वारा शपथ ग्रहण दिलाई गई एवं परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने स्वयंसेवियों को संम्बोधित करते हुए कहां कि “स्वस्थ पर्यावरण ही मानव जीवन की आधार शिला है“ हम सभी को पौधारोपण के साथ-साथ रोपित पौधों की सुरक्षा का ध्यान भी रखना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा चनियाल, डाॅ. अंजजि गोस्वामी, प्राची धौलाखण्डी, डाॅ. शालिनी सिंह डाॅ. नवनीत कुमार सिंह, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, कुमारी सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहीं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
