June 7, 2026
Screenshot_2026-06-07-20-54-01-22

देहरादून। सहारनपुर रोड स्थित एक निजी होटल में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड में एक विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल समेत प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों का फूल मालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में देहरादून के युवा प्रकोष्ठ का गठन कर पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए दायित्व सौंपे गए। युवा प्रकोष्ठ में सचिन गुप्ता को अध्यक्ष, आकाश गुप्ता को महामंत्री, शिवम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों से समर्पण और निस्वार्थ भाव से संगठन को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने वैश्य एकता आज की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आईवीएफ की अनूठी पहल वैश्य मित्र एप वैश्य मित्र बनाने का बहुत ही सरल माध्यम है। लोकतंत्र में अपनी एकता का महत्व और अपनी पहचान तथा शक्ति के लिए वैश्य मित्र बनने में सभी की सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन नेटवर्किंग और कनेक्टिविटी का एक बड़ा प्लेटफार्म है। उन्होंने इसके लिए युवाओं से आगे आने का आवाहन किया। वहीं काशीपुर महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया महामंत्री/ प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता ने बैठक के दौरान काशीपुर के वैश्य समाज के विभिन्न घटकों के लगभग 25 हजार वैश्य बंधुओं तक पहुंचने और उन्हें संगठित करने का राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया।प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए वैश्य समाज को संगठित एवं मजबूती के लिए सदस्यता ग्रहण करने पर जोर दिया।संचालन महामंत्री निकुंज अग्रवाल ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल विशाल गुप्ता केन्द्रीय प्रभारी पश्चमी उत्तर प्रदेश दीपक मित्तल,उपेन्द्र अग्रवाल महानगर अध्यक्ष निकुंज गुप्ता महामंत्री मनोज सिंघल कौशलेश गुप्ता काशीपुर महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया उपेन्द्र कुमार अग्रवाल सचिन गुप्ता डी सी गोयल महिला अध्यक्षा नीता गर्ग रीतू गोयल समेत रुड़की हरिद्वार, काशीपुर, विकासनगर से आए वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *