काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक अनाज मंडी गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन क्लब के संयुक्त सचिव अशोक शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मेंं उपस्थित इफको के अधिकारी नीरज डोभाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में मुख्य उद्देश्य धान की फसलों में संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करना है तथा इसके द्वारा लगाये जा रहे प्रगतिशील किसानों के खेतों पर प्रदर्शन क्षेत्र के बारे में जानकारी देना है। श्री डोभाल द्वारा उर्वरकों में संतुलन प्रयोग पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया तथा परंपरागत उर्वरकों के स्थान पर आगामी धान की फसल में नैनो डीएपी द्वारा जड़ शोध विधि से धान की रोपाई के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई। धान के बौनापन या फिजीवायरस से बचने के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय रावल ने बताया कि धान की पौध बोने के एक हफ्ते बाद एक-एक हफ्ते का गैप देकर तीन बार स्प्रे पौध सहित चारों तरफ 6-7 फीट दूर तक करें तेला, माहू की दवाई जो कि सर्जेंटा कंपनी चैस नाम से आती है या डाई न्योफियोरोंन पीआई कंपनी का स्प्रे करें। ऐसा करने से धान में फिजी वायरस ( धान में बौनापन) नहीं लगेगा। किसानों को धान की पैदावार में नुकसान नहीं होगा। अंत में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने सभी किसान भाइयों एवं मुख्य अतिथि नीरज डोभाल का बैठक को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि कुमार, सत्यपाल सिंह चौधरी, सुभाष चौधरी, टीका सिंह सैनी, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौधरी, अपूर्व मेहरोत्रा, एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा, संदीप चतुर्वेदी, वेद प्रकाश शर्मा, देवी सिंह यादव, उपेंद्र शर्मा, अनूप सिंह, सरफराज हुसैन, अजय कपूर आदि उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
