July 8, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

काशीपुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक महिला ने पति, सास और ससुर पर दहेज में कार व 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के मौहल्ला पंजाबी सराय निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 8 अप्रैल 2025 को हल्द्वानी निवासी मो. दानिश अंसारी से हुआ था। शादी में मायका पक्ष ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के तीन माह बाद पति दानिश, ससुर मो. अखलाक और सास रईसा बेगम कार और 10 लाख रुपये नकदी की मांग करने लगे। पीड़िता महिला के अनुसार 13 जुलाई 2025 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर मायके भेज दिया। समझौते के बाद वह ससुराल गई, लेकिन 15 अगस्त की रात पति और सास उसे गंभीर हालत में काशीपुर छोड़कर चले गए। उस समय वह चार माह की गर्भवती थी। तब से वह मायके में रह रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *