बाजपुर। बाजपुर गांव स्थित ओम ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और दो लाख की नकदी लेकर चोर चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बुधवार रात बाजपुर गांव में ओम ज्वैलर्स के ताला तोड़कर लगभग दो लाख नकदी और सोने, चांदी के आभूषण लेकर भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा। जिस पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दुकान स्वामी ने बताया कि चोर दुकान से करीब 200 ग्राम सोना, 2 लाख नकद और लगभग 8 किलो चांदी चोरी हुआ है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
