काशीपुर। दस दिन पूर्व चोरी की गई बाइक बरामद कर पुलिस ने रवि पाल नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बीती 11 जुलाई को मोहल्ला गंज रतन सिनेमा रोड, कंप्यूटर वाली गली, काशीपुर निवासी रऊफ अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि 3 जुलाई को उसके घर के बाहर से उसकी बाइक संख्या-यूके 06 बीसी -7458 हीरो स्प्लेंडर वह रंग सिल्वर ब्लैक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है। पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम के द्वारा रविवार को चेकिंग के दौरान मानपुर रोड स्थित नौगजा मजार पुलिया के पास रवि पाल पुत्र देवदास निवासी ग्राम टांडा डालचंद निकट शनिदेव मंदिर थाना केलाखेड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई उक्त बाइक बरामद की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मीना रावत, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बोरा, कांस्टेबल दर्शन सिंह थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
