July 14, 2026
IMG-20260713-WA0294

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ढकिया गुलाबो में वार्ड-11 स्थित शिव मंदिर परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर अपनी स्थानीय समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझाव रखे। इस विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने जनसंवाद कर जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में आवश्यक सुविधाओं के विकास की मांग रखी। जनभावनाओं एवं मंदिर की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स (लेटर) लगाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर पूर्व महापौर एवं मंडल अध्यक्ष श्रीमती उषा चौधरी, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, अंतरप्रीत सिंह, बाबू, अशोक सैनी, मोहित भारद्वाज सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *