काशीपुर। कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा की ओर से वर्ष 2025-26 के सेवा कार्यों के अंतर्गत सहोता अस्पताल के सामने आमजन की सुविधा के लिए करीब तीन लाख रुपये की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया गया है। आज इस शेड का लोकार्पण नगर निगम महापौर दीपक बाली ने विधिवत फीता काटकर किया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने महिला शाखा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इस शेड से बड़ी राहत मिलेगी। कुमायूं वैश्य सभा महिला शाखा की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, सचिव अनीता बंसल और कोषाध्यक्ष कविता गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। महिला शाखा की सचिव अनीता बंसल ने कहा कि संस्था हमेशा समाजसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। सहोता अस्पताल के सामने बनाए गए इस शेड का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को धूप व बारिश से राहत उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी महिला शाखा जनहित से जुड़े ऐसे सेवा कार्य लगातार करती रहेगी। इस अवसर पर सुमन जिंदल, विमला अग्रवाल, उषा सिंघल, आदर्श अग्रवाल, अंजू बंसल, रुचि सिंघल, सविता अग्रवाल, सुशील बंसल, मुनेश बंसल, विनीत सिंघल, राकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
