July 15, 2026
Screenshot_2026-07-15-10-39-10-61

काशीपुर। बाजपुर रोड पर तीर्थ द्रोणासागर स्थित डमरू वाले बाबा मंदिर में मंगलवार शाम हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ और भजनों का गुणगान किया।कार्यक्रम के अंत में मंदिर के पुजारी विष्णु गोस्वामी ने हनुमान जी की आरती संपन्न कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को बूंदी और लड्डू का भोग अर्पित करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के मुख्य सेवक अजय चौहान, एडवोकेट अक्षय नायक, गगन विनायक, अर्श देओल, गरिमा गोस्वामी, भगवती गिरी, रजत चौहान, आकांक्षा गिरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *