बाजपुर। क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार सुबह टहलने निकली एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला से दो बदमाशों ने छीना-झपटी कर दो लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर उसे पास के खेत में घसीट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश महिला को गंभीर हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रहमतुल्ला निवासी जमुना बाई पत्नी रांझा राम (80) शुक्रवार सुबह घर के पास टहलने निकली थीं। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और उनके कानों में पहने लगभग दो तोले वजनी सोने के कुंडल छीनने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें खेत में ले जाकर जबरन कुंडल उतार लिए। परिजनों ने बताया कि जमुना बाई पक्षाघात से पीड़ित हैं और बोल नहीं पातीं, इसलिए उनकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर स्वजन उनकी तलाश में निकले तो वह खेत के पास घवराई हुई मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही केलाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता व परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है और बदमाशों की तलाश जारी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
