काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में काशीपुर पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए 03 वारंटीयो को जो काफी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारंटीयो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार वारंटीयो का नाम पता*
1- सुरेंद्र सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी रामपुर कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर
संबंधित वाद संख्या- 3861/ 22 धारा 60 आबकारी अधिनियम
2-मंगत सिंह उर्फ मंग्गी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर
संबंधित वाद संख्या -1449/20 धारा 323/504/ 506 आईपीसी
3-सुरेंद्र सिंह उर्फ छिन्दा पुत्र परमजीत सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर संबंधित फ़ौजदारी वाद संख्या- 7214/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम
*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक मनोज सिंह धोनी
2-उप निरीक्षक कंचन कुमार पड़लिया
3-कानि0 118 वीरेंद्र सिंह बिष्ट
4-कानि0 76 सुनील भाकुनी

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
