काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस आज अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पोक्सो रीतेश कुमार श्रीवास्तव, एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे और सचिव यशवंत सिंह चौहान आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान एसोसिएशन उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा सहित मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, सह मीडिया प्रभारी अब्दुल सलीम, भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, विवेक कुमार शर्मा एडवोकेट, आनंद रस्तोगी एडवोकेट, अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
