August 16, 2026
IMG-20260816-WA0238

काशीपुर। दढ़ियाल रोड पर टांडा उज्जैन अंतर्गत पानी की टंकी के सामने स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आदर्श जाटव कल्याण समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा का एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी राजेंद्र सिंह बौद्ध, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बौद्ध, संस्थापक आगरा से पूर्व एमएलसी व पूर्व दर्जा मंत्री धर्म प्रकाश भारती उपस्थित रहे, जिन्होंने तथागत बुद्ध के जीवन के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। प्रभारी राजेंद्र सिंह बौद्ध ने बुद्ध की शिक्षाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शंकर सिंह ने बुद्ध की शिक्षा को अपने जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। बाबूराम जी ने बाबासाहेब का शिक्षाप्रद गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अधिवेशन में समिति के उपाध्यक्ष एमपी सिंह, सचिव हरस्वरूप सिंह और कोषाध्यक्ष छोटेलाल गौतम भी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ताओं में जितेन्द्र देवान्तक, जगन्नाथ पेंटर (संयोजक बौद्ध महासभा उत्तराखंड), करन सिंह भारती (समाज सेवी काशीपुर), शौनाथ सिंह नाजिर, भोपाल सिंह एडवोकेट एवं बालिका माही बर्धन रहे। कार्यक्रम का संचालन नवल सिंह आजाद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *