August 28, 2026
IMG_20260827_140153

काशीपुर। श्री गुरू जंभेश्वर भगवान के 576वें जन्मोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व स्वामी श्री प्रणवानंद जी महाराज (विश्नोई आश्रम, हरिद्वार) एवं स्वामी श्री रामेश्वरानंद जी महाराज (समराथल धोरा, राजस्थान) के सानिध्य में विश्नोई सभा काशीपुर के तत्वावधान में शुक्रवार 4 सितंबर को विश्नोई सभा, गौतमनगर, काशीपुर में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया जाएगा। कार्यक्रमानुसार प्रातः 8 से 10 बजे तक श्री जांभवाणी यज्ञ, प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक श्री गुरू जंभेश्वर भगवान की शिक्षाएं एवं पर्यावरण गोष्ठी, अतिथि एवं प्रतिभा सम्मान तथा दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली मुख्य अतिथि, जबकि राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती मुक्ता सिंह, आईपीएस ओमवीर सिंह विश्नोई, पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विश्नोई सभा एडवोकेट प्रदीप कुमार विश्नोई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वपाल सिंह विश्नोई (जसपुर) द्वारा कराई जाएगी। उक्त जानकारी विश्नोई सभा, काशीपुर के सचिव विश्नोई द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *