September 2, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

काशीपुर। गांव के एक घर चोरी के इरादे से घुसे युवक ने भाई-बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने आईटीआई कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आईटीआई कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी विकास पुत्र सुंदर लाल द्वारा आईटीआई कोतवाली पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार 29 अगस्त की देर रात करीब 1:30 बजे तोड़फोड़ की आवाज सुनकर वह और उसकी बहन जागे। उन्होंने देखा कि घर में घुसा युवक अलमारी की तिजोरी तोड़ रहा था। पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपी ने दोनों के साथ हाथापाई की और गला दबाने की कोशिश की। बहन के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से आरोपी को मौके पर ही पकड लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शबाब पुत्र मुख्तियार निवासी मीरापुर मुजफ्फरनगर हाल निवासी लालपुर बक्सौरा कुंडा बताया। घटना के समय पीड़ित के भाई-भाभी रक्षाबंधन पर ससुराल गए हुए थे। हमले में भाई-बहन को चोटें आई हैं। कोतवाल मोहन पांडे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *